गिरिडीह वॉटरफाल और जमुआ में मिला दो शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप !!

गिरिडीह –  गिरिडीह में सोमवार को युवक और नाबालिग के संदिग्ध हत्या से जुड़ा दो मामला सामने आया। पहला मामला जिले के जमुआ थाना के कंदाजोर तालाब के समीप सालो पुराने दांडी से जुड़ा हुआ है। जहा मंगलवार की सुबह एक बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मचा, तो जानकारी मिलने के बाद जमुआ थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। और मामले की जांच में जुट गई। मृत बच्चा जमुआ के ही पंडाजोर गांव निवासी मोती राय का बेटा था। जिसका शव सुबह दांडी से बरामद हुआ। इस दौरान बच्चे के पिता पियूष पांडे ने जमीन विवाद को लेकर गांव के ही चत्रुभूज राय, जयनारायण राय, बालेश्वर राय समेत पांच लोगो पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि जिस वक्त बच्चे का शव मिला, तो उस वक्त बात सामने आई की डूबने से बच्चे की मौत हुआ है। लेकिन शाम तक मामला हत्या से जुड़ गया।

इधर संदिग्ध मौत से जुड़ा दूसरा मामला जिला मुख्यालय गिरिडीह के गिरिडीह धनबाद रोड के वाटरफाल से जुड़ा हुआ है। जहा मंगलवार दोपहर को तीस वर्षीय युवक विद्यानंद पांडे का शव फॉल में डूबा हुआ मिला। इस दौरान घटना की जानकारी मुफ्फसिल थाना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस भी फॉल पहुंची। और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक गिरिडीह के वैकटेशवर स्पंज आयरन फैक्ट्री में काम करता था। मृतक के पिता और शहर के झ्रीयागाडी निवासी परमानंद पांडे ने फैक्ट्री प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा की उनका बेटा सोमवार को ड्यूटी पर जाने को निकला। इसके बाद वापस नहीं आया। और जब पिता ने फैक्ट्री में फोन किया। तो बताया गया की उनका बेटा कब का ड्यूटी खत्म कर निकला है। जबकि दूसरे दिन मंगलवार की दोपहर को उसका शव गिरिडीह के वाटरफाल में तेरता हुआ मिला।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

लूट की योजना बना रहे अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो पिस्टल व दो जिंदा गोली किया बरामद

गढ़वा : आज एक बार फिर गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गढ़वा पुलिस अपराधियों पर नकेल…
Read More

एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार, सुरक्षित ठिकाने पर पुलिस कर रही पूछताछ

रांची : झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ लगातार सफलता मिल रही है। आज नक्सलियों के खिलाफ पुलिस…
Read More

राँची मौसम केंद्र ने दी जानकारी,बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है साइक्‍लोनिकसर्कुलेशन

झारखण्ड:– राँची मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक साइक्‍लोनिकसर्कुलेशन बना हुआ है।…