Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर ताजा खबरे प्रशासन विकास

आईआईएम एवं गेल इंडिया के द्वारा पारंपरिक रास्ता को जबरन बंद करना अन्याय है: विहिप

Ranchi: 6 दिसंबर 2022: विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने राज्यपाल, झारखंड को ज्ञापन देते हुए कहा है कि रांची के नगड़ी प्रखंड स्थित टून्डुल पंचायत अंतर्गत मुड़मा- नयासराय में प्राचीन महादेव स्थल, छठ पूजा तालाब सहित अन्य विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं सामाजिक संस्कार कार्य करने वाला हिंदू समुदाय का एक परंपरागत भू-भाग है। इस स्थल पर ग्रामीणों के द्वारा वर्षों से अपने धार्मिक अनुष्ठान एवं सामाजिक संस्कार के कार्य करते आ रहे हैं। पूर्व से ही इस स्थल के पहुंच हेतु सरकारी रास्ता भी है।


डॉ साहू ने कहा आईआईएएम एवं गेल इंडिया के द्वारा इस स्थान के आसपास निर्माण कार्य चला रहा है। इन संस्थाओं के द्वारा उपर्युक्त पारंपरिक मार्ग को बंद करना चाह रहे हैं,जो न्याय संगत नहीं है।


डॉ साहू ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा इस संबंध में 23 नवंबर, 2022 को माननीय मुख्यमंत्री सहित उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी,नगड़ी को आवेदन देकर पारंपरिक मार्ग को यथावत रखने का आग्रह किया गया है। रांची के उपायुक्त एवं वरीय आरक्षी अधीक्षक द्वारा स्थल निरीक्षण कर मौखिक आश्वासन भी दिया गया था कि पारंपरिक मार्ग को बंद नहीं किया जाएगा परंतु अभी तक कोई लिखित आदेश-निर्देश ग्रामीणों को प्राप्त नहीं हुआ है। इस संशय की स्थिति में ग्रामीणों के द्वारा विगत 15 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना भी चलाया जा रहा है।


डॉ साहू ने महामहिम राज्यपाल महोदय से आग्रह किया है कि ग्रामीणों के धार्मिक अनुष्ठान एवं सामाजिक संस्कार कार्य स्थल तक के परंपरागत पहुंच पथ को यथावत रखने हेतु आदेश-निर्देश दें।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi