सदर एसडीएम का पेशकार 30 हजार घूस लेते गिरफ्तार, पलामू एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा !!

पलामू – भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को एक बार फिर पलामू एसीबी की टीम ने कार्रवाई की. इस बार एसीबी की ओर से की गई कार्रवाई में मेदनीनगर सदर एसडीएम के पेशकार अशोक कुमार को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. पेशकार 30000 घूस ले रहे थे. इसके साथ ही पलामू एसीबी की ओर से इस वर्ष एक दर्जन ट्रेप केस को पूरा कर दिया गया है. पेशकार को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी कार्यालय लाया गया है. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा.

पलामू एसीबी की टीम ने मंगलवार की पूर्वाहन में सदर एसडीएम कार्यालय में छापामारी की. यहां से पेशकार अशोक कुमार को घूस की राशि 30000 लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. एसीबी पलामू के पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि जिले के चैनपुर प्रखंड के बोडी करसों निवासी मुबारक हुसैन ने 1 दिसंबर को लिखित सूचना दी कि वर्ष 2017 में सदर एसडीएम कोर्ट में जमीन संबंधित मामले में 133 सीआरपीसी का केस जलालुद्दीन अंसारी के द्वारा किया गया था. केस खारिज हो चुका है, इसके बावजूद पेशकार अशोक कुमार उन्हें बुलाकर बोले की आपका केस खारिज हो चुका है हम लिख देंगे तो काम आपका हो जाएगा. इसके लिए साहब को 25000 और उसे 5000 बतौर घूस देने होंगे. मुबारक हुसैन ने अपनी गरीबी का हवाला देकर पैसे देने में असमर्थता जताई लेकिन पेशकार अशोक रिश्वत लेने के बाद ही काम करने को तैयार थे. वादी घूस नहीं देना चाहते थे और इसकी शिकायत एसीबी कार्यालय में करने पर उसका सत्यापन किया गया.

मंगलवार कि पूर्वाह्न करीब 11:45 बजे जैसे ही वादी ने घूस के 30000 पेशकार को दिए एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ धर दबोचा.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

राजधानी में बंद का अभी से दिख रहा व्यापक असर, ऑटो नहीं चलने से बढ़ी लोगों की परेशानी

Ranchi: झारखंड स्टेट स्टूडेंट एसोसिएशन की तरफ से आज झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। बंद का…
Read More

चोरी छुपे चल रहे जुआ का पर्दा फाश देते हैं 6 गुना डबल पैसे का लालच

पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत खागा थाना के बगदाहा पंचायत के बगदाहा हटिया में चोरी छुपे चल रहे…
Read More

चतरा  में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान हुए शहीद.

रांची: चतरा में रविवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में घायल सीआरपीएफ जवान चितरंजन कुमार की इलाज के दौरान…
Read More

कृषक मित्रों ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री का किया पुतला दहन

खूंटी:कर्रा प्रखंड के कृषक मित्रों ने मंगलवार को कर्रा ब्लॉक गेट के सामने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कृषि…