झारखंड में सिर्फ खतियानी ही बनें शिक्षक इसके लिए बनायेंगे नियमावली: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो।

रांची : राज्य में 1932 के खतियान आधारित स्थानीयता व नियोजन नीति के आधार पर ही शिक्षकों की नियुक्ति होगी. राज्य में प्रस्तावित स्थानीयता व नियोजन लागू करने की प्रक्रिया पूरी होने तक शिक्षक नियुक्ति के प्रावधान में सरकार बदलाव करेगी। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने स्पष्ट कहा है कि बिहार में केवल बिहारी शिक्षक बनते हैं, तो झारखंड में भी केवल खतियानी ही शिक्षक बनेंगे। हमारी सरकार ने थर्ड व फोर्थ ग्रेड की नियुक्ति को 1932 के खतियान आधारित नियोजन नीति से जोड़ा है। विधानसभा से इसे पारित कर दिया गया है. इसे लागू करने की प्रक्रिया पूरी होने तक नियुक्ति नहीं रोकी जायेगी. ऐसा भी नहीं होने दिया जायेगा कि इस दौरान ऐसे लोगों की नियुक्ति हो जाये, जो इस प्रावधान के तहत नहीं आते हैं. उन्होंने कहा कि हम किसी को यह कहने का मौका नहीं देंगे कि हमारी नीति के अनुरूप नियुक्ति नहीं हो रही है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस पर जल्द निर्णय लिया जायेगा।


26 हजार शिक्षकों की होनी है नियुक्ति।
राज्य में प्राथमिक व मध्य विद्यालय में शिक्षकों के 50 हजार पद सृजित किया गया है. शिक्षकों की नियुक्ति दो चरण में करने की तैयारी है. प्रथम चरण में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी. इसकी प्रक्रिया भी शुरू की गयी है. जिलों द्वारा आरक्षण रोस्टर भी क्लियर कर लिया गया है. दूसरे चरण में 24 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगा।


राज्य में पांच वर्षों से नहीं हुई है नियुक्ति।
राज्य में प्राथमिक व मध्य विद्यालय में शिक्षकों की पिछली नियुक्ति वर्ष 2015-16 में हुई थी. वर्ष 2018-19 में एक हजार शिक्षकों की नियुक्ति हुई पर यह नियुक्ति भी वर्ष 2015-16 में जमा आवेदन के आधार पर ही हुई थी. ऐसे में राज्य में पिछले पांच वर्ष में प्राथमिक व मध्य विद्यालय में शिक्षकों की कोई नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है.


एक लाख विद्यार्थी कर रहे इंतजार।
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल लगभग एक लाख विद्यार्थी शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं. शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं होने के करण शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए भी आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

रांची जिला युवा दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति द्वारा नशा मुक्त दुर्गा पूजा मनाने को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान

रांची: रांची जिला युवा दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति के द्वारा आज जिला स्कूल से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक…

एक सर्टिफिकेट पलामू और चतरा में दो लोग कर रहे नौकरी, खुलासे के बाद लंबा छुटी लेकर हुआ फरार

मीडिया हाउस: एक सर्टिफिकेट पर दो लोग कर रहे नौकरी, खुलासे के बाद चतरा में मचा हड़कंप, राज्यपाल…
Read More

एकीसो महादेव धाम चुटिया के मंदिर का जल्द होगा निर्माण, श्री कान्यकुब्ज स्वर्णकार पंचायत की आपातकालीन बैठक

रांची : 20 फरवरी 2023 सोमवार को देर रात तक चली श्री कान्यकुब्ज स्वर्णकार पंचायत रांची कार्यसमिति की…
Read More

सरना प्रार्थना सभा मोदीडीह में झंडा बदली कार्यक्रम का आयोजन, किया गया

सिल्ली; सरना प्रार्थना सभा मोदीडीह में झंडा बदली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजिक۔धार्मिक तय व्यवस्था…
Read More

नहीं रही दुमका की बेटी अंकिता, एक तरफा प्यार में शाहरुख ने पेट्रोल छिड़कर जला दिया था जिंदा

Ranchi:दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र की जरूवाडीह निवासी अंकिता कुमारी का रांची में मौत हो गई। अंकिता…