Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर देश

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस किया विशाल कार्यक्रम

रांची: भारतीय मजदूर संघ ने 13 नवंबर 2022 को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रांची एवं उसके आसपास से काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए ।

कार्यक्रम सीएमपीडीआई के मयूरी भवन में 13 नवंबर 2022 को आदिवासी नृत्य एवं गीत के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकास भारती संगठन के संस्थापक एवं पदम श्री सम्मान से विभूषित अशोक भगत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमपीडीआई के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज कुमार उपस्थित रहे ।

इस कार्यक्रम में रांची जिला के एचईसी मजदूर संघ , एच ई सी सप्लाई मजदूर संघ , आंगनबाड़ी एवं सहिया मजदूर संघ, भवन निर्माण सह संनिर्माण निर्माण कर्मचारी संघ , केनरा बैंक ऑफीसर्स ऑर्गेनाइजेशन, सीसीएल मजदूर संघ, सी एएम पी डि आई कर्मचारी संघ, ई रिक्शावाला कर्मचारी संघ, झारखंड प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक कर्मचारी संघ, पोस्टल कर्मचारी संघ, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ, सेवा सदन अस्पताल कर्मचारी संघ, गुरु नानक अस्पताल कर्मचारी संघ एवं अन्य करीब 17 संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुई।

कार्यक्रम भारतीय मजदूर संघ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह , भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्रीमान ब्रिज बिहारी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ रांची जिला से जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साहू , जिला मंत्री सुबोध कुमार यादव , प्रदेश कार्यालय मंत्री सुनील कुमार , एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद, भवन निर्माण एवं संनिर्माण मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री बृज किशोर, विक्रम सिंह, राजीव रंजन, सुरेश उरांव, पवन कुमार उपाध्याय जी एवं रांची जिला के सभी यूनियनों एवं रांची जिला कार्य समिति के सदस्य विशेष रुप से उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का समापन आदिवासी नृत्य के साथ संपन्न हुआ।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi