Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर अपराध ताजा खबरे दुर्घटना प्रशासन

कैश कांड में फंसे कांग्रेस के तीनों विधायकों को मिला राहत.

कैश कांड में फंसे कांग्रेस के तीन निलंबित विधायक इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप के खिलाफ जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल नहीं किए जाएंगे। झारखंड हाईकोर्ट में जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने शुक्रवार को तीनों विधायकों की याचिका पर सुनवाई के बाद आरोप पत्र दाखिल करने पर रोक लगा दी। हालांकि अदालत ने कोलकाता पुलिस की ओर से इस मामले में की जा रही जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

अदालत ने झारखंड और बंगाल सरकार को एक दिसंबर तक जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले में अरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराने वाले विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह से भी जवाब मांगा गया है। तीनों विधायकों ने अरगोड़ा थाने में दर्ज प्राथमिकी को कोलकाता स्थानांतरित किए जाने को चुनौती दी है। साथ ही प्राथमिकी रद्द करने का आग्रह किया है। तीनों के खिलाफ अनूप सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमें तीनों पर सरकार गिराने के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया गया था। झारखंड हाइकोर्ट में कांग्रेस के तीनों निलंबित विधायकों की ओर से दाखिल क्रिमिनल रिट पर अदालत में दोबारा सुनवाई हुई। इसमें हाइकोर्ट ने सीआईडी को चार्जशीट दाखिल करने पर रोक लगा दी। विधायक डॉ इरफान अंसारी ने हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि सच जल्द सामने आने वाला है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश से यह साफ प्रतीत होता है की विधायक कुमार जय मंगल द्वारा किया गया जीरो एफआईआर गलत है। जब ऐसी कोई बात हुई ही नहीं तो फिर उन्होंने रांची में जीरो एफआईआर कैसे कर दिया। कानूनी तौर पर यह गलत है। एक साजिश के तहत जानबूझकर हम तीनों विधायकों को फंसाया गया, जिसका पर्दाफाश बहुत जल्द हो जाएगा। हमें झारखंड की जनता और न्यायालय पर पूरा भरोसा है। 

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi