पूर्वी पंचायत मूरी में हुई आपकी सरकार आपके द्वार योजना की शुरुवात।

सिल्ली : 12 अक्टूबर (अरविंद विश्वकर्मा) : राज्य सरकार के 3 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर आप की योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम, की शुरुआत करते हुए सिल्ली प्रखंड क्षेत्र के मुरी पूर्वी पंचायत भवन में एक शिविर लगाया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो, प्रखंड पदाधिकारी पवन आशीष लकडा, प्रमुख जितेंद्र बराईक, जिला उपाध्यक्ष वीना चौधरी तथा मुखिया कन्हैया लोहार ने संयुक्त रूप से किया।


इस शिविर में आवास, पेंशन, कृषि, पशुपालन ,स्वास्थ्य ,शिक्षा, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता, बिजली, बाल विकास परियोजना ,खाद्य आपूर्ति, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग संबंधित विभागों का स्टॉल लगाया गया
प्रखंड पदाधिकारी ने लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने की अपील की । इस शिविर में लाभुकों से संबंधित मामलों का आवेदन भी लिया गया । इस कार्यक्रम में मनरेगा की तरफ से कई लाभुकों के बीच जॉब कार्ड भी वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुदेश कुमार महतो ने कई लाभुकों की समस्याओं को भी सुना तथा सभा को संबोधित करते हुए कहां की सरकार की जो भी योजनाएं आ रही है, वह सही लोगों तक पहुंचाया जाए जो लोग सही में उस लाभ का हकदार है उसे ही यह लाभ मिलना चाहिए।


उन्होंने संबंधित विभाग के कर्मियों फटकार लगाते हुए कहा कि जो भी आवेदन आपके पास आता है उसे पूरा करने की कोशिश करें जिससे कोई भी लाभुक योजना से वंचित ना हो । उन्होंने बिरधा पेंशन एवं राशन पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है जिससे कि कोई भी गरीब वंचित ना रहे।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख जितेंद्र ब्राईक, जिला उपाध्यक् वीणा चौधरी, मुखिया पंचायत समिति उप मुखिया वार्ड सदस्य सुशील महतो, लक्ष्मण महतो आदि उपस्थित थे

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सेंट माइकल पब्लिक स्कूल” न्यू अशोक नगर में गणतंत्र दिवस पर विद्यालय के निदेशक ने ध्वजारोहण किया।

रांची: इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्रों के द्वारा देश-भक्ति से जुड़े विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत…
Read More

जब हम किसी की कहानी कहते हैं तो सिर्फ घटनाएं हीं नहीं बल्की है उन घटनाओं के साथ आसपास का वातावरण भी शामिल होता है।

रांची: मंगलवार को नई दिल्ली के जनपथ बिल्डिंग स्थित इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स सभागार में…
Read More

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर सम्मान समारोह  का आयोजन !!

रांची- झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मेहुल प्रसाद के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष…
Read More

सिल्ली की बर्षा ने नेशनल आर्चरी में कांस्य पदक जीता

सिल्ली: सिल्ली की तीरंदाज बर्षा खलखो ने एनटीपीसी सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर सिल्ली और…