
रांची: रांची में रावण दहन की तैयारी तेज है। बारिश के मौसम को देखते हुए ऐसा रावण तैयार किया जा रहा है, जो वाटर प्रूफ है। रावण दहन में विभीन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से रांची के मोरहाबादी में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी भी बारिश को देखते हुए किया जा रहा है। पांच अक्तूबर को दशहरा के मौके पर रावन, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन होगा।