रांची : रांची में होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट मैच का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । टिकट की बिक्री 6 अक्टूबर से शुरू होगी और 8 अक्टूबर तक टिकट खरीदे जा सकेंगे। काउंटर बनकर तैयार हैं। एक दिवसीय सीरीज का दूसरा मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को खेला जायेगा । इस सीरीज में टीम इंडिया के कई शीर्ष खिलाड़ी नजर नहीं आयेंगे। क्योंकि अब टीम इंडिया की चयनित T-20 टीम आस्ट्रेलिया दौरे पर जाने की तैयारी करेगी।
