Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अन्य खबर ज्ञान टेक्नोलॉजी ताजा खबरे देश प्रशासन विकास

एयरटेल ने लॉन्च किया ‘एक्ससेफ’,आपके घर के लिए एक अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली.

जब आप घर से दूर होते हैं तो अपने बुजुर्ग माता-पिता, छोटे बच्चे या यहां तक कि अपने प्यारे पालतू जानवर की सुरक्षा के बारे में चिंतित रहते हैं? अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि भारत की अग्रणी कम्युनिकेशन्ससॉल्यूशनप्रोवाइडर, भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज एक सहज, एंड-टू-एंड होम सर्विलांससॉल्यूशनएक्ससेफ के लॉन्च की घोषणा की है, जो एक एंड-टू-एंड होम सर्विलांससिस्टम है और उपयोग में बेहद आसान है। इसमें कई तरह के वाई-फाईबेस्डएडवांस्ड कैमरे हैं, जो ग्राहकों को घर से दूर रहने पर भी उन्हें अपने घरों से जोड़े रखते हैं, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलती है।

ग्राहक https://www.airtel.in/xsafe/ पर जाकर या एयरटेल थैंक्सऐप में लॉग-इन करके मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बैंगलोर, चेन्नई और कोलकाता सहित 40 शहरों में उपलब्ध एक्ससेफडिवाइस अपने लिए बुक कर सकते हैं।

भारती एयरटेल के सीईओहोम्स वीर इंदर नाथ ने इस नई गृह सुरक्षा प्रणाली एक्ससेफके लॉन्च के अवसर पर बोलते करते हुए कहा, “हम लगातार अपने ग्राहकों के फीडबैक पर ध्यान देते हैं और महामारी के बाद उनमें से कई ने अपने प्रियजनों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। ऐसे ग्राहक जो अपने घर से दूर रहते हैं, उन ग्राहकों के लिए, एक्ससेफ एक आदर्श विकल्प है। ग्राहक इस यूजरफ्रेंडली, एंड-टू-एंड होम सर्विलांससॉल्यूशन के साथ अपने प्रियजनों को देख सकते हैं। कैमरे में मौजूद दो-तरफा संचार प्रणाली के माध्यम से, वे घर के सदस्यों के साथ कहीं से भी संवाद करने में सक्षम होंगे।”

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi