
रांची: नॉर्थ ऑफिस पाड़ा मंदिर मे कलश स्थापना को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यव्स्था की गई है. मौके पर हटिया डीएसपी राजा मित्रा, डोरण्डा थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह, एयरपोर्ट थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, बड़गाई सीओ आदि मोर्चा संभाले हुए हैं. विवाद कलश स्थापना को लेकर है. एक कमेटी के लोग मंदिर मे कलश स्थापना करना चाह रहे, वही दूसरे कमेटी के लोग मंदिर मे कलश स्थापना नहीं करने दे रहे हैं.