
रांची: रांची के कुसई कॉलोनी के पास खुले स्लैबवाले नाले में गिरने से सचिवालय कर्मी राधे साव (56) की मौत हो गयी. घटना मंगलवार रात की है. राधे साव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सचिवालय में आदेशपाल थे. वह पीएचइडी कॉलोनी के क्वार्टर नंबर -2 में रहते थे. आशंका जतायी जा रही है कि राधे साव जब कुसई चौक से अपने क्वार्टर लौट रहे होंगे, तो अंधेरे के कारण बिना स्लैबवाले नाले में गिर गये होंगे.
व्यक्ति के रातभर नाला में पड़े रहा जिस कारण उनके पेट में पानी भर गया़. जिससे उनकी मौत हो गई. एसे मामलों में नगर निगम की लापरवाही साफ नज़र आ रही हैं. जिसे ध्यान देने की सक्त ज़रुरत हैं. मृतक के तीन पुत्र हैं, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. इस कारण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सचिवालय के कर्मियों ने चंदा कर कुछ राशि उसकी पत्नी को दी़ उसके बाद परिजन शव लेकर समस्तीपुर चले गये. बता दे की राधे मूल रूप से समस्तीपुर के विद्यापति धनेशपुर गांव के रहने वाले थे.
0 comments
दुर्भाग्य है. जहाँ आए दिन आमजन की सुविधा की बात की जाती है. वहीं शहर में ऐसी हादसा, शर्मनाक है. वर्तमान में शहर के हर सड़क पर मौत क़ दावत दे रही व्यवस्था पर सरकार का मौन रहना व नगर निगम का शिथिल होना अखरता है.