गुजरात में आप के दफ्तर पर पुलिस का छापा,भाजपा पर भड़के केजरीवाल

गुजरात:गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल काफी सक्रिय हैं। गुजरात भाजपा का गढ़ कहा जाता है लेकिन यहां आप पार्टी सत्ता में आने के लिए पुरजोर तरीके से मेहनत कर रही है। गुजरात में आम आदमी पार्टी के नेता इसुदान गढ़वी ने ट्वीट कर कहा कि “केजरीवाल जी के अहमदाबाद पहुंचते ही आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद ऑफिस पर गुजरात पुलिस की रेड। दो घंटे तलाशी लेकर चले गए। कुछ नहीं मिला। बोले फिर आएंगे।”

केजरीवाल बोले- हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।

जिसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि “गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। “आप” के पक्ष में गुजरात में आंधी चल रही है। दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला। हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झारखंड में दीवाली और छठ से पहले मिलेगा राज्यकर्मियों को वेतन.

रांची- झारखंड के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य सरकार उन्हें अक्टूबर महीने का वेतन दिवाली के…
Read More

रांची में इस प्रकार की उच्च श्रेणी की चिकित्सा झारखंड के निवासियों के लिए एक वरदान है।

यह अत्याधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा सदन की एक बड़ी उपलब्धि है। रांची : रांची नगर के…
Read More

झंडा फहराने के दौरान करंट लगने से एक ही परिवार के 3 लोगों की हुई मौत

रांची:: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित बोडिया इलाके में करंट लगने से एक ही परिवार के…