अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी पर पत्नी ने झारखंड सरकार पर साज़िश का लगाया आरोप

रांची:झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार के बारे में इन दिनों अखबारों तथा अन्य मीडिया में प्रसारित हो रही खबरों का खण्डन करते हुए उनकी पत्नी ने झारखंड के सभी संपादकों से अपील करते हुए कहा कि उन्हे राज्य सरकार के खिलाफ़ कार्यवाई करने पर उन्हे साज़िश के तहत फसाया गया है। उन्होंने अपनी बातें निम्न बिंदुओं पर अपनी बातें रखी:

1) मेरी बेटी के बारे में प्रसारित शादी की खबरें बिल्कुल गलत एवं बेबुनियाद है।

2) साथ हीं खबरों में जो 16 फ्लैट की बात की गई है वह 16 फ्लैट ना होकर 16 कमरों का एक मकान है जो कि पौने तीन कट्ठा में बना हुआ है।

3) आपको यह भी बता दें कि हमारी कोई फार्म हाउस नहीं है । ठाकुर गांव के आड्रा इलाके में एक कृषि योग्य भूमि है जो कि रांची से लगभग 50 किलोमीटर दूर अवस्थित है।

4) आपको बता दें कि जो जप्त डायरी के बारे में खबरें प्रसारित हो रही है उस डायरी में मेरे द्वारा (राजीव कुमार की पत्नी) सिर्फ मासिक घर खर्च एवं किराए का विवरण है ।

5) नोएडा के फ्लैट की जो बातें हो रही है वह भी आज से 10 वर्ष पहले खरीदा गया था एवं संरचना के आधार पर किस्तों में उसका भुगतान किया गया था।

6) आपको बता दें कि ग्रेटर कैलाश ऑफिस वर्ष 2018 में खरीदी गई थी जो कि बेसमेंट में अवस्थित है और उसको तीन पार्टनर के द्वारा मिलकर खरीदा गया था।

7) श्री शाकंभरी राइस मिल के मालिक अनीश कुमार से हम लोगों का कोई भी कारोबारी संबंध नहीं है साथ ही हम लोग विगत कई वर्षों से अलग अलग रह रहे हैं।
जिस प्रकार से उन्होंने मीडिया में प्रसारित हर खबरों का खण्डन किया है। उन्होने यह भी आरोप लगाया की कहीं न कहीं झारखंड सरकार के मंत्री या मुख्य मंत्री ने अपने आप को बचाने के लिए उन्हे गिरफ्तार करवाया है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सिल्ली विधानसभा के और पांच हाई स्कूलों में प्रारंभ होगी स्मार्ट क्लासेस

सिल्ली: सिल्ली विधानसभा के पांच हाई स्कूलों में बहुत जल्द स्मार्ट क्लासेस प्रारंभ होगी इसकी तैयारी को लेकर…
Read More

जहानाबाद के साहित्यकारों को कवि सम्मेलन सह शिक्षक सम्मान सामारोह में किया गया समानित

जहानाबाद के साहित्यकारों को कवि सम्मेलन सह शिक्षक सम्मान सामारोह में किया गया समानित

NTPC अधिकारी का मर्डर, रांची में फायरिंग, झारखंड में अपराधी निडर, जेल के अंदर से चल रहा खेल

झारखंड में इस समय अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम का मर्डर हो या…