4 जुलाई को रांची आएंगी राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू

होटल बीएनआर चाणक्य में झारखंड के एनडीए सांसद एवम विधायकगण के साथ बैठक में होंगी शामिल।

रांची:झारखंड के पूर्व राज्यपाल एवम एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 4 जुलाई को 11 बजे पूर्वाह्न विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली से रांची आएंगी। हेलिपैड पर प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के नेतागण उनका स्वागत करेंगे।

भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज, बाजा गाजा एवम नृत्य संगीत के साथ स्वागत किया जाएगा।

एयरपोर्ट से द्रौपदी मुर्मू का काफिला होटल बीएनआर चाणक्य पहुँचेगा। श्रीमती मुर्मू जी यहां एनडीए द्वारा आयोजित सांसद एवम विधायकगण की बैठक को संबोधित करेंगी।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,श्रीमती अन्नपूर्णा देवी,आजसू प्रमुख सुदेश महतो,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,सहित सांसद एवम विधायकगण शामिल होंगे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय हिंदू संगठन की साप्ताहिक बैठक, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

रांची: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय हिंदू संगठन के द्वारा द्वारा साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत…