परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु मिलेंगी अतिरिक्त कोच की सुविधा।

रांची:यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ एवं राँची में होने वाले रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों तथा परीक्षा के पश्चात वापस जाने के लिए परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु रांची रेल मंडल द्वारा निम्नांकित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है |

1. ट्रेन संख्या 18626 हटिया – पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा प्रारंभ दिनांक 22/08/2022, यात्रा प्रारंभ दिनांक 23/08/2022, यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/08/2022 एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 25/08/2022 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का 01 अतिरिक्त कोच एवं सामान्य श्रेणी का 01 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा |

2. ट्रेन संख्या 18622 हटिया – पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा प्रारंभ दिनांक 22/08/2022, यात्रा प्रारंभ दिनांक 23/08/2022, यात्रा प्रारंभ दिनांक 24/08/2022 एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 25/08/2022 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का 01 अतिरिक्त कोच एवं सामान्य श्रेणी का 01 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा |

साथ ही रांची रेल मंडल से ट्रेन संख्या 18611 रांची – बनारस एक्सप्रेस ट्रेन का आज दिनांक 20-08-2022 से पुनः परिचालन प्रारंभ हो जाएगा, ट्रेन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को 20:10 बजे रांची से प्रस्थान करेगी |

जिन यात्रियों एवं परीक्षार्थियों को गया या नवादा जाना हैं, वह टिकट ले कर इस ट्रेन के माध्यम से भी डेहरी ऑन सोन तक यात्रा कर आगे अपनें गंतव्य तक जा सकते हैं।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

एक सर्टिफिकेट पलामू और चतरा में दो लोग कर रहे नौकरी, खुलासे के बाद लंबा छुटी लेकर हुआ फरार

मीडिया हाउस: एक सर्टिफिकेट पर दो लोग कर रहे नौकरी, खुलासे के बाद चतरा में मचा हड़कंप, राज्यपाल…
Read More

डांस झारखंड के कलाकारो ने जेके ग्रुप ऑफ कंपनीज के तत्वधान में किया अद्भुत फोटो शूट

रांची: डांस झारखंड के कलाकारो ने जेके ग्रुप ऑफ कंपनीज के तत्वधान में जेके हैप्पी फीट प्ले स्कूल…
Read More

आरोपी को पकड़ने में मदद नही कर रही झारखंड पुलिस, राज्यपाल को सौपा ज्ञापन !!

रांची- साहिबगंज पुलिस एक बार फिर से विवाद में है, इससे पहले पंकज मिश्रा को लेकर साहिबगंज पुलिस…