Live11 Media

सच के साथ, हर खबर आपके साथ

अन्य खबर

तीन दिवसीय बंगलामुखी मंदिर महोत्सव का हुआ समापन !

रांची के किशोरगंज रोड नंबर 8 मां बगलामुखी मंदिर के वार्षिक महोत्सव का तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन महाआरती, महाभंडारा एवं माता जागरण के साथ संपन्न हुआ। मौके पर मां तारा भक्त मंडल के संस्थापक बबलू चौधरी ने बताया मां बगलामुखी मंदिर के तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा,चंडी पाठ ,रुद्राभिषेक, कन्या पूजन, एवं भोग लगा महाभंडारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में माँ तारा भक्त मंडल के संरक्षक संदीप प्रधान का विशेष योगदान रहा,मां बगलामुखी परिवार किशोरगंज रोड नंबर 8 के अध्यक्ष सुनील दुबे, रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ,रांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक सी.पी.सिंह पार्षद ओमप्रकाश, मुकेश मुक्ता,अरुण सिंह, हरिनाथ साहू,महुआ मांझी,समाजसेवी शिव किशोर शर्मा समेत समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।महाआरती के साथ संपन्न हुए कार्यक्रम में बबलू चौधरी ने राँची निवासियों के खुशहाली की कामना करते हुए रांची वासियों से कहा आने वाले वर्षों में मां बगलामुखी का वार्षिक उत्सव और अधिक धूमधाम से आयोजित की जाएगी।महोत्सव को सफल बनाने में मुख्यरूप से शिवनंदन मिश्रा,सुनील कुमार, पिंटू चौधरी, संतोष चौधरी,धर्मेंद्र वर्मा, हर्ष चौधरी,पप्पू चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

हमसे जुड़ें

hi_INHindi