जनक नगर में 18 जून को हुई भाई-बहन की हत्याकांड का मुख्य आरोपी अर्पित को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची : पंडरा ओपी क्षेत्र के जनक नगर में 18 जून को भाई-बहन की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अर्पित को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पंडरा ओपी प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अर्पित को पटना के फतुवा से शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है. रांची पुलिस की एक टीम उसे रांची लेकर आ रही है. पुलिस जल्द ही पूरे मामले का प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करेगी. हालांकि गिरफ्तारी की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,पुलिस को अनुसंधान में जानकारी मिली है कि श्वेता से सबसे पहले दोस्ती अर्पित की ही हुई थी. दोनों की दोस्ती लंबे समय तक चली, लेकिन बीच में श्वेता ने उससे दोस्ती तोड़ ली. इसके बाद श्वेता की दोस्ती किसी दूसरे के साथ हो गई.श्वेता की किसी दूसरे के साथ दोस्ती अर्पित को बर्दाश्त नहीं हुई.इसे लेकर श्वेता व अर्पित में लंबे समय से अनबन चल रही थी.श्वेता को सबक सिखाने के लिए ही उसने ये पूरी प्लानिंग की.वह उसके घर के बारे में पूरी जानकारी रखता था कि उसकी मां सुबह 3.30 बजे उठ जाती है. हर शनिवार को वह सुबह 4 से 4.30 बजे के बीच जनक नगर में ही कुछ दूर पर स्थित एक पीपल के पेड़ में पानी देने जाती है. उसे पता था कि सुबह घर में सिर्फ श्वेता और उसका भाई मिलेगा. इस लिए वो सुबह उसके घर घटना को अंजाम देने पहुंच गया था, लेकिन उसे क्या पता था कि चंदा देवी भी घर में ही मिलेगी. सबसे पहले तीनों ने श्वेता को उसके घर में ही रखे मूसल से मार कर हत्या की.जब चंदा देवी और उसके भाई प्रवीण ने विरोध किया तो तीनों ने चंदा देवी पर भी हमला किया. प्रवीण को दूसरे कमरे में बांध दिया फिर उसपर भी हमला किया. जब उन्हें लगा कि तीनों मर गए तो दो आरोपी अंदर से दरवाजा बंद कर छत से पीछे की ओर से भाग निकला.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

हुल क्रांतिकारियों का बलिदान नही भूलेगा हिंदुस्तान,1855 में संथाल परगना से जगी थी आजादी की अलख…

रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर द्वारा संथाल विद्रोह हुल दिवस के अवसर पर राँची स्थित सिद्धू…
Read More

समाज को भ्रमित करने वालों से सजग रहें : सुदेश महतो

सिल्ली:सिल्ली स्टेडियम के समीप सोमवार को सिल्ली विधानसभा स्तरीय आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच की सम्मेलन का आयोजन किया…
Read More

ईडी और डीजीपी से झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ने मांगी सुरक्षा, अनहोनी होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 3 लोग होंगे जिम्मेदार!

रांची – झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार झारखंड के डीजीपी और ईडी को मेल कर अपनी…
Read More

“मेरा मत मेरा अधिकार” के तहद मतदाता जागरूकता अभियान सह विद्यार्थी परिषद का गठनI

रांची: सेंट माइकल पब्लिक स्कूल, न्यू अशोक नगर, राँची में मेरा मत मेरा अधिकार कार्यक्रम के अंत में…