अब 10 नहीं, 15 अगस्त तक किया जाएगा विशेष कैंप का आयोजन। योजना पूरी तरह निःशुल्क, बिचौलियों से रहें सावधान।

मुख्यमंत्री ने किया एक्स पर पोस्ट
झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ रही तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की शुरुआत पर एक्स हैंडल पर पोस्ट कर झारखंड की बहनों को बहुत-बहुत बधाई दी है।


उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने में बहनों को आ रही शुरुआती परेशानी के बारे में उन्हें जानकारी मिली है। योजना को लेकर आ रही तकनीकी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए उन्होंने निर्देश दिया है तथा इस मामले को लेकर वरीय पदाधिकारियों की भी बैठक हुई है। योजना को लेकर दिख रहे उत्साह को लेकर उन्होंने पूरे राज्य में प्रज्ञा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा है कि सभी बहनों को यह बताना चाहता हूं कि यह हमेशा चलने वाली योजना है। योजना का लाभ लेने हेतु कोई समय सीमा नहीं है। विशेष कैम्प के आयोजन के बाद भी जरूरतमंद बहनें कभी भी अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर इस योजना का लाभ ले सकेंगी। योजना से लोगों को आसानी से लाभ मिले, इसलिए 10 अगस्त तक विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसे और 5 दिन बढ़ाने का निर्देश दिया है। विशेष कैम्प के आयोजन के बाद भी आप जब भी चाहें, अपनी सुविधानुसार योजना का लाभ ले सकती हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी जानकारी मिली है कि योजना में बहनों को मिल रहे लाभ को देखते हुए कहीं-कहीं कुछ बिचौलिए भी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी को बताना चाहते हैं कि इस योजना की पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है, इसलिए बिचौलियों से सावधान रहें। सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि कहीं भी बिचौलियों की सूचना मिले, तो उनपर कड़ी कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा कि यह बहनों की योजना है। राज्य की लाखों बहनों को हर साल 12 हजार रुपए मिलेगा। यही झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) का लक्ष्य है, यही उनका भी लक्ष्य है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

त्यौहार के दौरान क्षेत्र में अवैध शराब बेचना बंद एवं नाबालिगों के तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

सिल्ली: सिल्ली थाना परिसर में होली, सरहुल एवं शबे बरात त्योहारों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
Read More

ब्यूटीशियन टिप्स व ट्रेनिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

सिल्ली: सिल्ली धर्मशाला में ब्यूटीशियन मेघा रॉय द्वारा ब्यूटीशियन टिप्स और ट्रेनिंग पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन…
Read More

छः महीने से राजधानी रांची के अनगड़ा में चल रहा था नशे का ‘कारखाना’, नेटवर्क खंगालने में जुटी खूंटी पुलिस।

खुलासा : राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित हेसल में अफीम से ब्राउन सुगर बनाए जाने का…
Read More

हजारीबाग एस पी मनोज रतन ने स्वयं रक्तदान को लोगों को किया इस ओर प्रेरित

हजारीबाग: थैलेसीमिया डे के उपलक्ष्य में झारखंड पुलिस अकादमी के प्रांगण में मणि त्रिविधा शंकर एजूकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट…