रांची के सुखदेवनगर थाना एवम पंडरा ओपी के आस पास के क्षेत्रों से बीते 4 एवम 5 अप्रैल को कुल 7 मोटरसाईकल चोरी का मामला सामने आया था। इस मामले की शिकायत दोनों हीं थाने में दर्ज़ की गई थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस निरीक्षक तथा सुखदेवनगर थाना प्रभारी द्वारा छापेमारी दल का गठन कर जगह जगह छापेमारी की गई। छापेमारी दल ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिनके निशानदेही पर 8 मोटरसाईकल जब्त किया गया। उन्होने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए मोटरसाईकल को अवैध कोयला व्यापार करनेवालो को सस्ते दाम पर बेच देते हैं।
You may also like
अपराध
2 करोड़ रंगदारी मांगने के मामले में PLFI का हार्डकोर उग्रवादी अजीत कुमार सिंह गिरफ्तार!
- BY Deepak Kumar
- 12/10/2021
- 0 Comments
