Live11 Media

सच के साथ, हर खबर आपके साथ

अपराध

नक्सली और पुलिस के बीच हुआ मुठभेड़, 500 राउंड फायरिंग चली

बोकारो : बेरमों प्रखंड के धमधरवा गांव के कुंबा टुंगरी व सिरगिट नाला के समीप सोमवार को तड़के पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि मिथिलेश दस्ता व पुलिस की संयुक्त टीम के बीच यह मुठभेड़ हुई है। दोनो तरफ से करीब 500 राउंड फायरिंग हुई है, हालांकि इस मुठभेड़ में किसी तरह की जान माल की छति की सूचना नही मिली है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मिथिलेश दस्ता अपने दस्ते के साथ धमधरवा गांव के आसपास स्थित जंगल में मौजूद है। इसके बाद पुलिस सोमवार की रात करीब नौ बजे मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही नक्सली की तरफ फायरिंग शुरु हो गयी। इसके बाद पुलिस की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला और दोनो तरफ से तबातोड़ 500 राउंड फायरिंग हुई। हालांकि रात को जंगल का फायदा उठाते हुए नक्सली फरार हो गये।

चलाया जा रहा है सर्च अभियान

पुलिस की ओर से इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सर्च अभियान में सीआरपीएफ एवं सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के साथ ही डॉग स्क्वॉयड भी शामिल हैं।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

हमसे जुड़ें

hi_INHindi