मैथन डैम के समीप दुकानों में अवैध शराब बिक्री पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया ताबड़तोड़ छापेमारी,भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त

निरसा(धनबाद) : झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल के कल्यानेश्वरी फाड़ी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में इंग्लिश शराब को जब्त किया है। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने मैथन डैम के समीप अवैध शराब बिक्री पर कड़ा एक्शन लिया है। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आदेश अनुसार शनिवार को पश्चिम बंगाल के सालानपुर थाना अंतर्गत कल्यानेश्वरी पुलिस ने दल बल के साथ मैथन डैम के समीप लगभग सभी दुकानों में तबातोड़ छापेमारी की है। इस दौरान मैथन डैम के मजूमदार निवास समीप हनुमान मंदिर के निकट संचालित शंकर झंडू होटल में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है। छापेमारी के दौरान होटल संचालक झंडू देवनाथ मौके पर नहीं था । विशेष सूत्रों के अनुसार छापेमारी की जानकारी कानदारों को पहले ही मिल चुकी थी जिसके कारण कई दुकानों में छापेमारी में पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा ।
पहले सूचना मिलने के कारण विक्रेता शराब शराब के जखीरा को पहले ही अन्य स्थान में भेज दिया था। कल्यानेश्वरी फड़ी प्रभारी संजय सिंह ने चेतावनी देते हुए कड़े रुख में सभी दुकानदारों को शराब नहीं बेचने का हिदायत दिया है। उन्होंने कहा है कि डैम क्षेत्र में कोई भी अवैध शराब बिक्री या पीते पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि बीते दिन शराबियों की एक मंडली ने डीवीसी के पावर हाउस के वाहनों में जमकर तोड़फोड़ किया था और वाहन पर पत्थर से हमला किया था। घटना के बाद ही आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आदेश पर कार्रवाई हुई है। बताते चलें कि आए दिन पर्यटक स्थल में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। शाम ढलते ही लोग मैथन डैम के झारखंड और पश्चिम बंगाल दोनों छोर पर शराब पीते है। पर्यटक स्थल कश्मीर कहे जाने वाला मैथन डैम धीरे धीरे शराबियों का अड्डा बन गया है पश्चिम बंगाल पुलिस ने अपनी कार्रवाई की है अब झारखंड पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है ।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गिरिडीह में बवाल… होली के जश्न के दौरान दो समुदायों में झड़प; कई वाहनों में लगाई आग

Jharkhand: गिरिडीह में बवाल… होली के जश्न के दौरान दो समुदायों में झड़प; कई वाहनों में लगाई आगझारखंड…
Read More

रेणू देवी ने अपने प्रतिद्वंदी बसंती देवी को 4 मतों से हराकर मूरी पूर्वी के उप मुखिया का चुनाव जीता

मुरी: मुरी पूर्वी पंचायत में उप मुखिया का चुनाव निर्वाचित पदाधिकारी सिल्ली प्रखंड के धर्मेंद्र दुबे की उपस्थिति…
Read More

मैट्रिक परिक्षा 2024 में विद्यालय टॉपर बनी मुस्कान कुमारी पांडेय

सिल्ली: जैक की मैट्रिक परीक्षा में इस वर्ष प्रखंड में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों ने लड़कों…
Read More

आंगनबाड़ी केंद्र की दोनों बच्चियों की मौत, रिम्स में चल रहा था इलाज !!

पलामू – जिले के तरहसी प्रखंड की सेलारी पंचायत क्षेत्र के छेचानी मध्य विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना…
Read More

बोकारो से मध्य प्रदेश जा रहे पाइप लोड ट्रक को पुलिस ने किया बरामद, छह गिरफ्तार !!

गिरिडीह-  बोकारो से मध्य प्रदेश के गुणा जा रहे पाइप लोड ट्रक को गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने…
Read More

झारखंड एटीएस टीम ने हथियार सप्लाई करने वाले 3 और लोगों को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

रांची : झारखंड के एंटी टेररिस्ट स्क्वॉवयड ने उग्रवादियों और अपराधियों के संगठित गिरोहों को हथियार उपलब्ध करानेवाले…