बीस हजार रुपए में हुआ था ज़मीन कारोबारी को मारने की योजना, अपराधी गिरफ्तार दो हाथियार बरामद

बीस हज़ार में जमीन कारोबारी को मारने की हुई थी सौदा, दो हथियार बरामद

राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र स्थित साप्ताहिक बाजार में चार अप्रैल की सुबह स्कूटी सवार दो अपराधियों ने जमीन कारोबारी पर गोली चलाई थी। हालांकि गोली मिस फायर होने की वजह से जमीन कारोबारी बल्कु बड़ाईक बाल बाल बच गए। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच की और दो शूटरों को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार शूटर का नाम जुनेद और छोटन है। पुलिस ने इनके पास से दो हथियार बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार शूटर ने बताया कि पुराने जमीन विवाद को लेकर गोली चलाई गई थी। गिरफ्तार शूटर ने पुलिस को बताया कि राम बड़ाईक ने गोली चलवाई थी।पैसे देकर जमीन कारोबारी पर चलाई गई है गोलीगिरफ्त में आये शूटरों ने पुलिस के सामने सनसनी खेज खुलासा की है। जुनैद और छोटन ने बताया कि बीस हज़ार रुपये देकर जमीन कारोबारी बल्कु बड़ाईक पर गोली चलाई। जमीन कारोबारी बल्कु बड़ाईक अपने इलाके में जमीन का कारोबार बड़े पैमाने कर रहा था और वह जमीन का कारोबार में अपना धमक बना लिया था। जमीन कारोबारी बल्कु बड़ाईक के बढ़ते कदम को रोकने के लिए गोली चलाई गई। ग्रामीण एसपी ने बताया कि इस मामले में और कई लोगों के नाम सामने आए हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में भारी मार पीट, हेलमेट, बेल्ट से हमला, तीन छात्र घायल

रांची : मोरहाबादी स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी में आज जमकर मारपीट हुई है। फर्जी एटेंडेंस की…
Read More

एसपी का फेक फेसबुक आईडी बनाकर मांगें रुपये, एसपी ने लोगों से किया गुमराह ना होने की अपील

रामगढ : साइबर ठगों ने इस बार रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार को ही निशाना बना लिया है।…
Read More

मां ने कहा-गोली सिर्फ उसके बेटे को क्यों मारी,अन्य चार साथियों का एनकाउंटर क्यों नहीं?

मुथुट डाका कांड में मारे गए शुभम का शव पुलिस ने परिजनों को सौंपा। धनबाद: धनबाद बैंक मोड़…