लूट के ट्रक से शराब तस्करी की योजना बना रहे तीन अपराधी गिरफ्तार

रांची : रातु थाना पुलिस ने लूटपाट की योजना बना रहे तीन आऱोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मो इशा, जुल्फिकार खान और बंटी कुमार राम का नाम शामिल है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी ट्रक लूटने की योजना बना रहे है. सूचना के बाद पुलिस तितला ओवरब्रीज के पास पहुंची.

पुलिस को देख आरोपी भागने का प्रयास किया हालांकि पुलिस घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आऱोपी लल्लू खान उर्फ सहाय और प्रकाश पांडेय गिरोह के सदस्य है. जो फिलहाल बिहार स्थित गया जेल में बंद है. जिनका मुख्य पेशा शराब तस्करी है.

पकड़ाये आरोपी ट्रक लूटकर शराब तस्करी की योजना में थे. आरोपी के पास से कोयला लदा ट्रक, करीब 37 हजार रुपये सहित अन्य समान बरामद किया गया.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

रिम्स ब्लड बैंक में ब्लड देने के नाम पर हो रही है हज़ारों की वशूली, कहाँ जाता है दान किया गया रक्त?

रांची : झारखंड तो अमीर राज्य है लेकिन इस अमीर राज्य के गरीब जनता को और गरीब बना…
Read More

खुटकट्टी पेड़ काटने के मामले में भीड़ तंत्र द्वारा हुई हत्या मामले में कोलेबिरा विधायक पीड़ित परिवार से मिले

सिमडेगा : जिला कांग्रेस कमिटि के जिला अध्यक्ष अनूप केशरी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमिटि के 6…