आईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल

लोहरदगा : जिले में आईईडी की चपेट आने से शनिवार को एक जवान घायल हो गए. घटना लोहरदगा के पेशरार इलाके की है. पुलिस दो दिनों से इलाके में अभियान चला रही है. शुक्रवार को भी आईईडी की चपेट में आने ते दो जवान जख्मी हो गये. घायल जवान को प्राथमिक ईलाज के बाद हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया. बता दे कि गुरुवार को लोहरदगा जिले के पेसरार थाना क्षेत्र स्थित बुलबुल के आसपास 40 से 50 नक्सली जमा थे

माओवादी संगठन के रविंद्र गंजू, रथु उरांव, छोटू खरवार, नाजिम अंसारी अन्य नक्सली द्वारा योजना बनाए जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी. सूचना मिलने पर सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर जिला पुलिस की संयुक्त टीम पहुंची.

पुलिस को देख नक्सली फाइरिग करने लगे. पुलिस नक्सली के बीच मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को भी गोली लगी है. घटनास्थल पर खून के छींटे मिले हैं. हालांकि पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भाग गया. घटनास्थल से भारी मात्रा में डेटोनेटर दवाइयां नक्सली पर्चा बरामद किए गए हैं. शुक्रवार को अभियान के क्रम में नक्सलियों का एक बंकर का पता चला जिससे ध्वस्त किया गया शुक्रवार को बम की चपेट में आने से कोबरा बटालियन के आरक्षी दिलीप कुमार एवं हवलदार जख्मी हो गए जिन्हें हेलीकॉप्टर से रांची स्थित मेडिका भर्ती कराया गया. जहां घायलों का इलाज चल रहा है.

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

अज्ञात अपराधियों ने हिंदपीढ़ी में यूवक की गोली मारकर की हत्या

रांची : अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में…
Read More

खूंटी के कर्रा में पेड़ से लटकता मिला शव, पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल

खूंटी : जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के जुलजुला गाँव के समीप एक बरगद के पेड़ में रस्सी…
Read More

साहिबगंज के सदर डीएसपी राजेंद्र दुबे पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू !!

रांची- साहिबगंज के सदर डीएसपी राजेंद्र दुबे ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी की टीम  डीएसपी से पूछताछ…
Read More

त्यौहार के दौरान क्षेत्र में अवैध शराब बेचना बंद एवं नाबालिगों के तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

सिल्ली: सिल्ली थाना परिसर में होली, सरहुल एवं शबे बरात त्योहारों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…