जमीन वर्चस्व की जंग में अपराधियों ने मारी थी गोली, ड्राइवर बाल-बाल बचा

रांची : राजधानी रांची में जमीन वर्चस्व की लेकर अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक वारदात की घटना को अंजाम दे रहे हैं। आज दिनदहाड़े कांके थाना क्षेत्र स्थित प्रेम नगर में अपराधियों ने जमीन वर्चस्व की लड़ाई में जमीन कारोबारी अनिल कुमार सिंह मुंडा को अपराधियों ने गोली मारकर लहूलुहान कर दिया है। अपराधियों ने कुल 5 राउंड फायरिंग किया। जिसमें दो गोली जमीन कारोबारी अनिल सिंह मुंडा के पेट में लगी और दो गोली कुर्सी पर लगी है। वहीं एक गोली जमीन कारोबारी अनिल सिंह मुंडा के ड्राइवर योगेंद्र महतो पर चलाया गया। इस गोलीबारी की घटना में जमीन कारोबारी का ड्राइवर योगेंद्र महतो बाल-बाल बच गया है। घायल जमीन कारोबारी अनिल सिंह मुंडा की हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टर ऑपरेशन कर पेट में लगे गोली को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और खबर लिखे जाने तक बेहोश अवस्था में हैं।

अपने रिश्तेदार की जमीन पर करा रहे थे काम

जमीन कारोबारी अपने रिश्तेदार (साडू) की जमीन पर काम करा रहे थे। इसी बीच तीन की संख्या में हथियार से लैश अपराधी जमीन कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना चालू कर दिया। जमीन कारोबारी अनिल सिंह मुंडा को कुछ समझ में आता तब तक अपराधी 5 राउंड फायरिंग कर फरार हो गया। अनिल सिंह मुंडा खुद को बचाने के लिए कुर्सी का सहारा लेते रहे। इसी बीच दो गोली कुर्सी पर लगी। आनन-फानन में जमीन कारोबारी का ड्राइवर योगेंद्र महतो घायल अनिल सिंह मुंडा को रिम्स में भर्ती कराया।

दस दिन पहले किसी जमीन को लेकर हुआ था विवाद

प्रेम नगर के रहने वाले लोगों ने बताया कि 10 दिन पहले किसी जमीन को लेकर दो पक्ष में आपसी विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उसी पक्ष के लोगों ने इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जमीन कारोबारी अनिल सिंह मुंडा पार्टनरशिप पर काम करते थे। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

अपराधी मोहल्ले में घुसकर मारी गोली, कार से हुआ फरार

अपराधी के हौसले इतने बुलंद है कि हथियार से लैस तीन अपराधी मोहल्ले में घुसकर जमीन कारोबारी की गोली मारकर कार से फरार हो गया है। तीनों अपराधी अपने कार से पांच सौ मीटर दूर छोड़ पैदल जमीन कारोबारी के पास पहुंचकर गोली मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक अपराधी के पास एक सिक्सर, दूसरे के पास एक पिस्टल और तीसरे के पास एक देसी कट्टा था जो लहराते हुए भाग गया।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा व मंत्री आलमगीर आलम को क्लीनचिट देने वाले डीएसपी प्रमोद मिश्रा से आज ईडी करेगी पूछताछ !!

रांची- इडी की टीम आज डीएसपी प्रमोद मिश्र से पूछताछ करेगी। प्रमोद मिश्र सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज…
Read More

सजायाफ्ता पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी की अपील पर  सुनवाई  21 दिसंबर को, सीबीआई की बहस हुई पूरी !!

रांची-  आय से अधिक संपत्ति मामले में सजायाफ्ता एनोस एक्का, उनकी पत्नी मेनन एक्का की ओर से  दायर…
Read More

आत्मसमर्पित व जेल से रिहा हुए उग्रवादियों की समस्याओं से अवगत हुए ग्रामीण एसपी, 18 उग्रवादी रहे मौजूद

रांची : पिछले एक दशक से रॉची जिला में आत्मसमर्पित, जेल से रिहा व जमानत पर मुक्त उग्रवादियों…
Read More

निगम जब 2017 की बहाली में प्राथमिकता तय कर मानव दिवस कर्मियों की बहाली हो सकती हैं तो कोर्ट के आदेश दिए जाने के बाद भेदभाव क्यों : अजय राय

रांची- झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष श्री अजय राय ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के…