खादगढ़ा बस स्टैंड से जैप 1 जवान का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची : खादगढ़ा बस स्टैंड से आज सुबह जैप 1 जवान का शव बरामद हुआ है। जैप 1 का जवान सिलीगुड़ी से राँची आ रहा था। बस के खलासी जब जवान को उठाने गया तो वह सोया हुआ था और नहीं उठने पर इसकी सूचना खादगढ़ा टीओपी और लोअर बाजार थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच की तो जवान मृत पाया गया।

लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और शव की पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि दिल का दौरा पड़ने से इसकी मृत्यु हुई होगी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले की जानकारी सामने आ पाएगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

हेमंत सरकार गिराने के मामले में संलिप्त 3 आरोपियों के मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए

रांची : झारखंड में झामुमो-कांग्रेस महागठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साजिश संलिप्त मुख्य तीनों आरोपी अभिषेक…