तालाब निर्माण में लगी पोकलेन मशीन सहित तीन हाईवा को उग्रवादियों ने किया आग के हवाले

रांची : बुढ़मू प्रखंड के सुदूर साडम गांव में तालाब निर्माण में लगी पोकलेन मशीन सहित तीन हाईवा को उग्रवादियों ने गुरुवार की देर रात आग के हवाले कर दिया। बता दें कि भुमि संरक्षण विभाग द्वारा तालाब का निर्माण कराया जा रहा था। आगजनी में चारों गाड़ी पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि अभी तक कोई भी उग्रवादी संगठन घटना का जवाबदेही नहीं लिया है। निर्माण कार्य करा रहे मनोज गुप्ता ने घटना को टीएसपीसी उग्रवादियों द्वारा करने की बात कही। वहीं सुत्रों की मानें तो लेवी के कारण घटना को टीएसपीसी उग्रवादियों द्वारा अंजाम दिया गया है। मौके पर बुढ़मू थाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमन साहू के खास गैंगस्टर मयंक सिंह प्रत्यार्पण मंजूर, झारखंड ATS के SP अजरबैजान लाने जाएंगे

रांची : झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड और अमन साहू का करीबी गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा…
Read More

साकची में पुलिस के वेश में अपराधियों ने 10 लाख की लूट की वारदात को दिया अंजाम पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

जमशेदपुर: शहर में अपराधी एक के बाद लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. उनके निशाने पर…