जेल में बंद परिचित से मिलने आये व्यक्ति की संदेहास्पद मौत

रांची : बिहार के गया जिले से अपने भतीजे के साथ रांची आये एक व्यक्ति की गुरुवार को खेलगांव थाना क्षेत्र के सुगनू गांव के पास संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के गया जिला के मानपुर डेल्हा निवासी भूषण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं पूरे मामले की छानबीन की जा रही है

जानकारी के अनुसार भूषण सिंह अपने भतीजे के साथ होटवार जेल में एक परिचित से मिलने रांची आये थे। जेल में मुलाकात के बाद वापस बिहार लाैट रहे थे। इसी दाैरान सुगनू में रास्ते पर पड़े एक पत्थर से जा टकराये। टक्कर लगने के बाद वे पेट के बल गिर पड़े। थाेड़ी देर तक सड़क किनारे आराम करने के बाद वहां से पैदल ही आगे बढ़े। कुछ देर बाद अचानक तबियत बिगड़ने लगी। साथ में मौजूद भतीजा जब तक कुछ करता भूषण की मौत हो गई।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

गोला गोलीकांड में रामगढ़ विधायक ममता देवी पांच साल की सजा, फायरिंग में हो गयी थी कई लोगों की मौत !!

रामगढ़- गोला गोलीकांड के आरोपी रामगढ़ विधायक ममता देवी को पांच साल की सजा सुनाई गयी है. हजारीबाग…
Read More

रूपेश पांडेय हत्याकांड:: बरही जा रहे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को हजारीबाग प्रशासन ने चरही में रोका

रांची : हजारीबाग के बरही में रुपेश पांडे हत्याकांड अब पूरी तरह से राजनीति रंग में रंग गया…
Read More

आत्मसमर्पित व जेल से रिहा हुए उग्रवादियों की समस्याओं से अवगत हुए ग्रामीण एसपी, 18 उग्रवादी रहे मौजूद

रांची : पिछले एक दशक से रॉची जिला में आत्मसमर्पित, जेल से रिहा व जमानत पर मुक्त उग्रवादियों…