पुलिस और पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के साथ हुआ मुठभेड़, सर्च अभियान जारी

चाईबासा : गुदड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ PLFI उग्रवादी संगठन के वांछित सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के साथ हुई है। यह मुठभेड़ काफी देर तक चली जिसमें दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप अपने दस्ते को मौके से लेकर भाग खड़ा हुआ है। इस मुठभेड़ में कोई भी हताहत नहीं हुआ। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की तलाश में सघन छापेमारी की जिसमें उन्हें कई हथियार बरामद हए।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ उग्रवादी संगठन सक्रिय हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे है।सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने साथ में इलाके में नक्सलियों की खोज में ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान सुरक्षाबलों का सामना PLFI उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते से हो गया। PLFI उग्रवादियों ने पुलिसबल को देखते ही गोलियां बरसानी शुरू कर दीं जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुई है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

02 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का लाइसेंस सस्पेंड,6 पीडीएस डीलर को किया गया शोकॉज़

दिनांक 10 मार्च 2023 को दुकान के औचक निरीक्षण के क्रम में अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई निलंबित…
Read More

रांची पुलिस के सहयोग से हरियाणा पुलिस सीयूजे के असिस्टेंट प्रोफेसर से करेगी पूछताछ, मोबाइल का सीडीआर खोलेगा राज

रांची : हरियाणा पुलिस जल्द ही रांची पुलिस के सहयोग से झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंच कर पूरे मामले…
Read More

लोहरदगा में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी, पिछले एक सप्ताह से चलाई जा रही सर्च अभियान

रांची : झारखंड के लोहरदगा जिले में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान का आज सातवां दिन है।लोहरदगा जिले…
Read More

बड़ी खबर चाईबासा: नक्सलियों का उत्पात जारी, प्रतिरोध सप्ताह के दौरान एयरटेल टावर को किया आग के हवाले

पश्चिमी सिंहभूम जिले में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन द्वारा मनाए जा रहे प्रतिरोध सप्ताह के तहत हिंसक घटनाओं…