रिम्स के एसी पैनल में ब्लास्ट, स्टाफ झुलसा

रांची : रिम्स के सुपर स्पेशियलिटी कैंपस के एसी प्लांट में ब्लास्ट होगया। जिससे कि वहां ड्यूटी में तैनात स्टाफ बुरी तरह से झुलस गया। तत्काल उसे रिम्स के बर्न वार्ड में एडमिट कर इलाज शुरू कर दिया गया है। वहीं रिम्स के अधिकारी उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बताते चलें कि पूरे हॉस्पिटल का एसी पैनल सुपर स्पेशियलिटी कैंपस में डेंटल कालेज के पीछे है। साजिद अंसारी नाम का स्टाफ पैनल में 7 सालों से काम कर रहा है। बुधवार को भी ड्यूटी पर था। वहा स्विच चेंज करने गया था। इस दौरान ही ब्लास्ट हो गया। एसी स्टार्ट करने के चक्कर में दोनों हाथ और चेहरा झुलस गया।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सीएम ने की झारखंड मंत्रालय सभागार में बैठक, वरीय पुलिस पदाधिकारी रहे उपस्थिति.

रांची: सीएम हेमंत सोरेन झारखंड मंत्रालय सभागार में वरीय पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी जिलों के पुलिस…
Read More

रांची में इस प्रकार की उच्च श्रेणी की चिकित्सा झारखंड के निवासियों के लिए एक वरदान है।

यह अत्याधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा सदन की एक बड़ी उपलब्धि है। रांची : रांची नगर के…
Read More

चुटिया थाना इलाके में शव नहीं निकालने के विरोध में दोबारा किया सड़क जाम

राँची : चुटिया थाना क्षेत्र के बनस तालाब में 2 दिन पहले डूबने से एक युवक सचिदानंद प्रसाद…
Read More

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ब्लड प्रेशर, शुगर, जांच,नाक कान गला जांच,नेत्र जांच आदि की गई जांच।

Ranchi :7 मई/रविवार : झारखंड स्वास्थ्य मिशन, रांची एवम स्विच ऑफ फाउंडेशन के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच…