Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अपराध

एनसीबी की टीम और रांची पुलिस ने तीन क्विंटल गंजा किया जब्त, तीन

रांची : एनसीबी की टीम और रांची पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाई करते हुए तीन गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी गांजा तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एनसीबी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन गांजा तस्कर टेलर से लदे गांजा को बिहार ले जाकर बेचने की तैयारी में हैं। इसी सूचना के आधार पर एनसीबी और रांची पुलिस ने तुपुदाना में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान गांजा तस्कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस तीनों गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुल तीन क्विंटल गांजा जब्त की है।

गांजा तस्कर ओडिशा से खरीदकर बिहार में बेचने की फिराक में थे। तुपुदाना थाना प्रभारी कन्हैया सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इन गांजा तस्करों से यह जानने का प्रयास की जा रही है बिहार में किस जगह पर बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने बताया कि गांजा तस्करों का एक बड़ा रैकेट काम करता है और कई लोग मिलकर गांजा की तस्करी कर रहे हैं।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi