सेंट्रल यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर ने सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी करने वाली को दे रखा था शरण

रांची : आज सुबह हरियाणा पुलिस और रांची पुलिस ने एक ठग महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला मधु यादव बेरोजगार युवाओं को अपना निशाना बनाती थी। मधु यादव बॉक्सिंग कोच है और वह खेल गांव स्टेडियम में लोगों को प्रशिक्षण दिया करती थी। मधु यादव बेरोजगार युवाओं को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करती थी। ठग महिला मधु यादव को झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर विजय यादव अपने फ्लैट में शरण दे रखा था। असिस्टेंट प्रोफेसर का नाम विजय यादव है।

बाथरूम से बॉक्सिंग कोच व ठग महिला मधु यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस रांची के पंडरा थाने की पुलिस की मदद से मोबाइल लोकेशन के आधार पर मधु यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस जैसे ही दरवाजा खटखटाया तो महिला बाथरूम में छिप गई और असिस्टेंट प्रोफेसर विजय यादव ने पुलिस को कहा कि मधु यादव नाम की कोई भी महिला यहाँ नहीं रहती है। हालांकि असिस्टेंट प्रोफेसर विजय यादव ने पुलिस को काफी गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर की बातों से गुमराह ना होकर घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला बाथरूम में छुपी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने ठग महिला को गिरफ्तार कर लिया।

ठगी में शामिल होने के शक और ठग महिला को संरक्षण देने के आधार पर पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

हरियाणा में गिरफ्तार महिला मधु यादव कई बेरोजगार युवाओं को चुना लगा चुकी है। इस मामले में हरियाणा की पुलिस ने मधु यादव के पति को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। मधु यादव के पति सेना में जवान हैं और बेरोजगार युवाओं को सेना में बहाली के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी की है। हरियाणा पुलिस को शक है कि असिस्टेंट प्रोफेसर भी इस गिरोह में शामिल हो सकते हैं और ठगी महिला को संरक्षण देने का काम करते हैं। पंडरा थाने की पुलिस ने बताया कि इस पूछताछ के क्रम में और भी कई लोगों के नाम सामने आ सकते हैं और एक बड़ा रैकेट का खुलासा हो सकता है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

झारखंड ऊर्जा विभाग के खाते से 109 करोड़ की फर्जी निकासी मामले में झारखंड एटीएस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में एटीएस की टीम ने अब तक अबतक 1.83 करोड़ रुपये बरामद किये…
Read More

पूर्व नियोजित थी पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अंगरक्षक की हत्या, नौ माओवादी गिरफ्तार

चाईबासा : पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अंगरक्षक की हत्याकांड मामले में चाईबासा पुलिस ने खुलासा करते हुए…
Read More

70,000 घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया भवन निर्माण विभाग का कनीय अभियंता, ACB ने किया गिरफ्तार

हजारीबाग : एंटी करप्शन ब्यूरो ने भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता रामदेव भाई पटेल को रिश्वत लेते…
Read More

आर्म्स एक्ट मामले में दो साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

रांची : बुंडू थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया…