बिटकॉइन में पैसे डबल कराने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी, एफआईआर दर्ज

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र निवासी से बिटकॉइन में पैसे डबल कराने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी की गई है। इस मामले को लेकर चुटिया थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। कृष्णापुरी रोड नंबर एक के रहने वाली नूतन कुमारी ने एफआईआर दर्ज कराई है।

नूतन कुमारी ने बताया कि 19 जनवरी को सोशल मीडिया के जरिए एक मैसेज देखा। जिसमें बीट क्वाइन एप के बारे में बताया गया था कि कैसे इसमें इनवेस्टमेंट करने से कुछ ही दिनों में पैसे दोगुने हो जाते है। यह मैसेज देख नूतन कुमारी ने उक्त एप के जरिए अपना भी एक एकाउंट क्रिएट किया। फिर एक बैंक एकाउंट नंबर दिया गया और उसपर पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। नूतन ने दिए गए एकाउंट पर पहली बार में 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए।

उसे फोन कर बताया गया कि पैसे दोगुने होने में तीन प्रोसेस होता है। आपको 20 हजार रुपए और देने होंगे। नूतन ने फिर पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद नूतन से फिर पैसे मांगे गए। नूतन ने पांच बार में कुल 1.30 लाख रुपए बताए गए एकाउंट नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। लेकिन नूतन के पैसे ना ही डबल हुए और ना ही वापस मिले। तब उन्हें लगा कि वह ठगी की शिकार हुई है। इसके बाद नूतन ने चुटिया थाना में उक्त मोबाइल नंबरों के विरुद्ध ठगी का मामला दर्ज कराया जिनसे उसे फोन आया था।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

हेमंत सरकार गिराने के मामले में संलिप्त 3 आरोपियों के मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए

रांची : झारखंड में झामुमो-कांग्रेस महागठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साजिश संलिप्त मुख्य तीनों आरोपी अभिषेक…
Read More

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि निवेश और उनके साथियों से हमारा कोई वास्ता नहीं, वे लोग ठग हैं

राँची : पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सुप्रीमो दिनेश गोप ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर…
Read More

जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर ने इंसास रायफल के साथ किया सरेंडर

पलामू : पुलिस दबाव और संगठन की उपेक्षा से प्रभावित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के सब…
Read More

वन विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में हाथी दांत बरामद, पांच गिरफ्तार !!

चाईबासा- पश्चिमी सिंहभूम जिले में वन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में हाथी के दांत बरामद…