Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अपराध राजनीति विकास

राज्य की बहु बेटियां लुट रही है और मुखिया खामोशी से देख रहे हैं तमाशा : आशा लाकड़ा

रांची : भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. आशा लकड़ा ने रांची के चान्हो में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ किए गए सामूहिक दुष्कर्म की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में कैसी शासन व्यवस्था चला रहे हैं। जिस राज्य में घर की बेटियों की आबरु लूट रही हो और राज्य का मुखिया ही खामोशी से तमाशा देख रहा हो, तो आने वाले भविष्य की वीभत्स तस्वीर की कल्पना की जा सकती है। राज्य में अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। इससे यह स्पष्ट हो चुका है कि राज्य सरकार अपनी निरंकुशता की ओर बढ़ रही है। राज्य में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। क्या राज्य की मां-बेटी व बहनों ने इसी दिन को देखने के लिए हेमंत सोरेन की ताजपोशी की थी। हेमंत सोरेन की सरकार को इसका जवाब देना होगा।

उन्होंने कहा कि जिस नाबालिग के साथ यह घटना घटी, वह सेना में भर्ती होने की तैयारी कर थी। सुबह 5:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ की प्रैक्टिस कर रही थी। यदि हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग अलर्ट होती तो अपराधी इस प्रकार का कृत्य करने का दुस्साहस नहीं करते। अपराधियों को गिरफ्तार करने के नाम पर पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। लेकिन इस बात की क्या गारंटी है कि कल सुबह इस प्रकार की कोई घटना नहीं होगी।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi