कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के सहारे पुलिस ने तीनों दुष्कर्मियों को किया गिरफ्तार

रांची : चान्हो थाना क्षेत्र में कल एक नाबालिक का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सोहन कुमार, कुदुस अंसारी और इरशाद अंसारी है।

एसएसपी सुरेंद्र झा ने बताया कि एक नाबालिग लड़की को अगवा कर कार में तीन लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। मामला सामने आने के बाद एसएसपी सुरेंद्र झा ने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम और खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। एसआईटी इस मामले की जांच करते हुए सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कार में सवार युवक पेट्रोल पंप पर एक हज़ार दस रुपए का पेट्रोल लेकर रांची की ओर जाते हैं। एसआईटी टॉम्बने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार का रजिस्ट्रेशन नंबर निकाल कर कार के मालिक के घर छापेमारी किया। कार का रेजिस्ट्रेशन नंबर JH01Z 1170 है।

एसआईटी की टीम ने कार मालिक के घर पर छापेमारी की तो पता चला कि यह कार कुदुस अंसारी चलाता है एसआईटी की टीम ने कुदुस अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताया कि इस मामले को 3 लोग मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने एक कार, एक चाकू और दो मोबाइल जब्त की है। आपको बता दें कि कल सुबह चान्हो थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने तीनों लड़कियों को दौड़ाना शुरू कर दिया। दो लड़कियां भागने में कामयाब रही थी। जबकि एक नाबालिग लड़की को अपराधियों ने जबरदस्ती कार में बैठाकर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। कार में बैठे अपराधियों को पता चला कि मोबाइल कहीं गुम हो गया है। उन्होंने टेढ़ा पूल के पास गाड़ी रोकी। वहीं से नाबालिग लकड़की मौका पाकर फरार हो गई थी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झारखंड की एटीएस टीम ने भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर के लिए हथियार की खरीद बिक्री करने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार

रांची : झारखंड की एटीएस टीम ने भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली एवं रीजनल कमांडर रविंद्र गंजू के…
Read More

झारखंड कल्याण विभाग के पदाधिकारी को खूंटी पुलिस ने मोहराबादी से किया गिरफ्तार

रांची : झारखंड के दुमका जिला के कल्याण विभाग में पदस्थापित श्रवण कुमार को खूंटी पुलिस ने आज…