Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अपराध

शादी का झांसा देकर पच्चीस दिनों तक करता रहा यौन शोषण, गिरफ्तार

रांची : शादी का झांसा देकर बीते पच्चीस दिनों से लगातार युवक यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत राजधानी रांची के चान्हो थाना में कल की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी सुरेंद्र झा ने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम और खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम जावेद अंसारी लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि आरोपी जावेद अंसारी पिछले कई दिनों से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। महिला जब शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी तो जावेद अंसारी टालमटोल करने लगा और पीड़िता को धमकी देने लगा था।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi