Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अपराध व्यवसाय

गैरकानूनी तरीके से हड़पी जा रही है आदिवासी की जमीन, समाज वादी पार्टी ने मुख्यमंत्री से को न्याय की मांग

रांची : झारखंड अलग राज्य बनने के बाद राजधानी रांची में आदिवासियों की ज़मीन पर भू- माफियाओं के गैर कानूनी कब्जे का मामला सामने आ रहा है। ऐसा हीं एक मामला रांची के सिरम टोली का है। कडरू निवासी रीता विनीता धोत्रे के 35 डिसमिल जमीन को अमरेंद्र प्रधान नामक व्यक्ति ने जबरन अपने नाम करवा लिया है।

रीता विनीता धोत्रे का यह कहना है कि उनके जमीन पर जबरदस्ती सड़क बनवा दी जाती है इसका विरोध करने पर अमरेंद्र प्रधान अपने दोनों वकील पुत्रों के साथ मिलकर गैरकानूनी रूप से कार्रवाई करवाते हैं और अपनी वकालत का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

इनका कहना है कि इनकी मुख बधिर बहन के साथ जोर जबरदस्ती कर जमीन के कागजात पर अंगूठा लेकर जमीन अपने नाम करवा ली गई। इस बात की लिखित शिकायत उन्होंने एसटीएससी थाना, रांची में दर्ज भी कराई है। इसके बावजूद इस पर किसी तरह का संज्ञान नहीं लिया गया।

इसके साथ 15 डिसिमिल जमीन अमरेंद्र प्रधान ने अपने नाम करा ली। रीता विनीता धोत्रे ने अंचल अधिकारियों से आग्रह कर कई बार सीमांकन की भी बात कही, लेकिन हर बार सीमांकन नहीं हो पाया। इस विषय को लेकर वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की और मुख्यमंत्री के द्वारा उन्हें केवल आश्वासन दिया गया। इस मुद्दे पर न तो उनके क्षेत्र के विधायक उनका साथ दे रहे हैं और न ही थाना प्रभारी ।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अली रजा जैदी इस मुद्दे पर लगातार रीता विनीता धोत्रे का साथ देते आ रहे हैं और उन्हें न्याय दिलवाने के लिए उनके हक की लड़ाई भी लड़ रहे हैं । इसलिए इन्होंने न्याय की आस में रांची के होटल द केन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन कराया इनकी मांग है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य की सरकार इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi