लापता व्यक्ति का शव कुआं से हुआ बरामद, हत्या की आशंका

रांची : पिठौरिया थाना क्षेत्र में एक कुआं से लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक का नाम समीम अंसारी है और वह कानन्दू गांव का रहने वाला था। समीम अंसारी पिछले 2 जनवरी से लापता थे। हालांकि परिवार वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन समीम अंसारी का पता नहीं चल पाया। इसके बाद पिथोरिया थाना में लिखित आवेदन देने के बाद पिठौरिया थाने की पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने आसपास के तालाब में छानबीन की लेकिन शमीम अंसारी का पता नहीं चल पाया था। कल गांव के ही तालाब के बगल में, खेत मे लापता समीम अंसारी का चप्पल ग्रामीणों को मिला जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल था। तालाब को खंगालने की कोशिश की गई थी लेकिन समीम अंसारी का शव नही मिला था।

परिवार वालों ने जताया हत्या की आशंका

कुआं में शव मिलने के बाद परिवार वालों ने हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिवार वालों ने बताया कि बीते 2 जनवरी को काम के बहाने से घर से बाहर गए थे। जिसके बाद वह वापस नहीं लौट पाए। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि उनकी हत्या कर कुआं में फेंक दिया गया हो। ताकि लोगों को यह पता चले कि शमीम अंसारी ने आत्महत्या कर ली है। पिठौरिया थाने की पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है पिथोरिया थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले की सही जानकारी पता कर ली जाएगी।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मंईयां सम्मान योजना एक महिला के लिए बनी जानलेवा साबित , राशि नहीं देने पर ससुरालवालों ने कर दी हत्या

गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की घटना हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, शेष…
Read More

शौर्य हत्याकांड का हुआ खुलासा मंगलवार को नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटवा तालाब से एक आठ वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया था। जिसका नाम शौर्य था। पुलिस ने इस बच्चे के मर्डर की गुत्थी सुलझा ली है। इस बच्चे का अपहरण फिरौती मांगने की नियत से किया गया था। लेकिन अपहरण के एक घंटे के भीतर ही हत्या कर दिए जाने की वजह से शौर्य के पिता राजू गोप से किसी तरह की फिरौती नहीं मांगी गयी। बच्चे की हत्या करने वाला उसका करीबी ही निकला। हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और गुरुवार को इस मामले का आधिकारिक खुलासा पुलिस करेगी।

किरायेदार रह चुका है संजू पांडाशौर्य की हत्या करने वाला उसका किराएदार रह चुका है। हत्या करने वाले…
Read More

कोयलांचल के करकट्टा स्थित बंद पड़ी भूमिगत खदान से निकल रहे जहरीले गैस को लेकर राज्यसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी ने राज्यसभा में पेश किया मुद्दा।

खलारी : करकट्टा स्थित बंद पड़े भूमिगत खदान में पिछले कई वर्षों से आग लगी हुई है जिसके…