आर्म्स एक्ट मामले में दो साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

रांची : बुंडू थाने की पुलिस ने आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम देवनाथ सेठ उर्फ देवानंद सेठ है। बुंडू थाने की पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

बुंडू थाना प्रभारी ने बताया कि साल 2019 में पांच लोग मिलकर किसी बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस मौका ए वारदात से चार आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने इन लोगों के पास से दो पिस्टल और 10 गोलियां बरामद की थी। इसी मामले में आरोपी देवनाथ सेठ और देवानंद सेठ पिछले 2 साल से फरार चल रहा था।

बुंडू थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी देवनाथ सेठ उर्फ देवानंद सेठ शराब का कारोबार करता है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और कल जेल भेज दिया जाएगा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

सीआईडी ने साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, बैंक मैनेजर बनकर करता था ठगी

राँची : सीआईडी ने बैंक मैनेजर बनकर ठगी करने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर…

अमन साहू के खास गैंगस्टर मयंक सिंह प्रत्यार्पण मंजूर, झारखंड ATS के SP अजरबैजान लाने जाएंगे

रांची : झारखंड पुलिस के मोस्ट वांटेड और अमन साहू का करीबी गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा…