आजसू अध्यक्ष ने किया धान क्रय केंद्र का उद्घाटन, कहा बिचौलियों से रहें सावधान

रांची : अध्यक्ष सह विधायक सुदेश कुमार महतो ने आज सिल्ली लैंप्स कार्यालय में विधिवत तरीके से फीता काटकर धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया है। सुदेश महतो ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान बिचौलियों के झांसे में ना आए और अपनी मेहनत का फसल का उचित मूल्य प्राप्त करें।किसान सीधे लैंप्स कार्यालय आकर निबंधन कराएं।

उन्होंने विभागीय अधिकारी एवं लेंस के सदस्यों से किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाएं किसानों को कहा कि धैर्य रखकर लैंप्स में ही धान दे। भुगतान में देर हो सकता है परंतु किसानों का साल भर का मेहनताना मिल पाएगा। समारोह को जिप सदस्य बीना देवी, प्रमुख रेखा देवी, वीडियो पावन आशीष लकरा आदि ने संबोधित किया।

संचालन प्रखंड प्रमुख सहकारिता पदाधिकारी प्रताप बड़ाईक ने किया। इस मौके पर उप प्रमुख प्रफुल्ल कुमार लेंस के अध्यक्ष सुरेश मुंडा रमजान मोमिन गोपाल कोइरी धनीराम महारानी केशव कोइरी अजय कोइरी जगदीश महतो आदि उपस्थित थे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

झामुमो और कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला: कृषि बाजार शुल्क पर पुनर्विचार के लिए सौंपा ज्ञापन, निर्णय वापस ले सकती है सरकार.

झामुमो और कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला: कृषि बाजार शुल्क पर पुनर्विचार के लिए सौंपा ज्ञापन,…

◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं तथा हेल्पडेस्क कर्मियों के बीच स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

◆ मुख्यमंत्री ने कहा- आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं, सेवाओं एवं गतिविधियों में डिजिटाइजेशन से कार्यों…
Read More

“आदिवासी बचाओ महारैली “को सफल बनाने के लिए सिल्ली /राहे प्रखंड के अंतर्गत बड़ा चांग़डु,पतराहातू, तोडाग, परंमडीह, नावाडीह का सघन दौरा

रांची :आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष सावना मुंडा. उपाध्यक्ष एमआर मांझी के…
Read More

मानवाधिकार दिवस पर जिला जज, डीएम और एसपी के नेतृत्व में निकाला गया कैंडल मार्च

जहानाबाद : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…