Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

अपराध

सीआईडी ने साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, बैंक मैनेजर बनकर करता था ठगी

राँची : सीआईडी ने बैंक मैनेजर बनकर ठगी करने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी का नाम तनुप कुमार उर्फ तनुप दत्त है। साइबर अपराधी केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर 2 लाख 24 हजार रुपए उड़ा लिया था।

आरोपी दुमका जिला का रहने वाला है। सीआईडी एसपी ने बताया कि वर्ष 2018 में शिकायतकर्ता संजय कुमार पांडे के मोबाइल पर साइबर अपराधी ने फोन किया था। फोन करने के बाद केवाईसी अपडेट करने की बात कही थी। केवाईसी अपडेट करने की बात बोलकर साइबर अपराधी ने संजय कुमार को झांसे में लिया और उनके खाते से पैसा उड़ा लिया। पूछताछ के क्रम में इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपी हैदराबाद में भी साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है।

सीआईडी ने आरोपी के पास एक मोबाइल एक एटीएम और दो सिम कार्ड बरामद किया है। पूछताछ के क्रम में आरोपी ने अपने कई साथियों का नाम सीआईडी को बताया है। आरोपी की निशानदेही पर सीआईडी कार्रवाई कर रही है और अन्य साइबर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

आरोपी ने खुद को बताया था बैंक मैनेजर

सीआईडी का कहना है कि आरोपी ने संजय कुमार पांडे से फोन पर बातचीत के दौरान खुद को बैंक मैनेजर बताया था। आरोपी बैंक मैनेजर बनकर केवाईसी के नाम पर संजय को झांसा में लिया था। पीड़ित बैंक मैनेजर समझ कर आरोपी के बहकावे में आ गया और उसने अपना सारा डिटेल आरोपी को बता दिया था। आरोपी ने पुलिस के खाते से तीन से चार बार में पैसा निकाला था। एसपी ने लोगों से अपील की है कि अनजान नंबर से फोन आने पर किसी को डिटेल नहीं बताएं। कई बार अपराधी काफी सक्रिय हैं। सचेत रहने से ही सबर अपराधियों को फेल किया जा सकता है। बैंक के द्वारा किसी भी व्यक्ति को फोन कर डिटेल नहीं मांगा जाता है। जो भी डिटेल मांगता है वह साइबर फ्रॉड है।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi