चोरी की योजना बना रहे दो चोर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

रांची : चोरों का मनोबल काफी बढ़ गया है। हाल के दिनों में चोरों ने कई घरों को अपना निशाना बनाया है। कल गुरुवार की रात लोअर बाजार थाने की पुलिस चोरी की योजना बना रहे दो चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। पकड़ा गया चोर हिंदपीढ़ी के सेकेंड स्ट्रीट का तौफिक अली और आयान शामिल है। दोनों रतन टॉकिज के पीछे खंडहर मकान में बैठकर नशापान कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से चोरी का एक पंखा बरामद किया है।

पूछताछ में आरोपितों ने चोरी की योजना बनाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि कल एसएसपी सुरेंद्र झा ने अंतर राज्य गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह सभी चोर घर की पहली रेकी करते थे। उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। लोअर बाजार थाने की पुलिस ने बताया कि चोरों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है और इस अभियान में पुलिस को सफलता भी मिल रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

NCB और रातू थाने की पुलिस संयुक्त छापेमारी कर एक हज़ार किलो गांजा किया बरामद,सरगना गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची के रातू थाना इलाके में एसीबी की टीम और रातू थाने की पुलिस ने संयुक्त…