अपराधियों के हौसले बुलंद, मां-बहन और बेटे को किया अधमरा

रांची : अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधी पुलिस प्रशासन से बेखौफ होकर शहर में मारपीट कर रहे हैं। ताजा मामला रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का है। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया श्रीराम मंदिर के समीप रहने वाले युवक धीरज राम को कुछ लोगों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची धीरज की मां और बहन को भी पीटा। भागने से पूर्व आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल फोन और पर्श भी छीन लिया। इस संबंध में पीड़ित ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज मामले में धीरज राम ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम वह अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी समय वहां पर प्रवीण यादव, पटेल यादव, रीतिक यादव, नीरज गिरि, अमन कुमार और मुन्ना यादव आपस में मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पर सभी ने उस पर लाठी और रॉड से वार किया। वहीं बेल्ट से भी पिटाई की, जिससे उसका सिर फट गया और शरीर के विभिन्न अंगों में चोट आई है।

आरोपियों ने बीच-बचाव करने पर धीरज की मां और बहन को भी पीटा। इसके बाद सभी वहां से भाग निकले। मारपीट के आरोपी जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया टीओपी के समीप के रहने वाले हैं। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

अवैध हथियार कनेक्शन को ध्वस्त करने में जुटी एटीएस, जेल में बन्द अपराधियों से करेगी पूछताछ

रांची : झारखंड में एटीएस (एन्टी टेररिज्म स्क्वाड) की टीम अवैध हथियार और गोली सप्लाई करने वाले गिरोह…
Read More

जमशेदपुर में आबकारी विभाग की मिली बड़ी सफलता,दो लाख रुपये के विदेशी शराब बरामद

जमशेदपुर जिले के पूर्वी सिंहभूम में आबकारी विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी हैl टीम ने…
Read More

गिरिडीह के बगोदर में जमीन में दफन एटीएम रूपी मशीन को निकाला गया बाहर !!

गिरिडीह- गिरिडीह के बगोदर थाना इलाके के डोरियो पहाड़ी जंगल में बुधवार की देर रात जमीन में दफन…
Read More

राजधानी में सुरक्षा देने वाले अब सुरक्षित नहीं, 2018 बैच के दारोगा अनुपम की गोली मारकर ह’त्या

रांची: राजधानी में अपराधियों का मनोबल एक कदर बढ़ गया है कि अब पुलिसकर्मी भी खुद को सुरक्षित…