अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रांची विश्वविद्यालय में किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रांची : रांची विश्वविद्यालय में हो रही समस्याओं को लेकर विभिन्न छात्र संगठन अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर द्वारा रांची विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं प्रसाशनिक मुख्य गेट पर ताला बन्दी किया गया।

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओ ने किया विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। विद्यार्थी परिषद ने कुलपति महोदया कामिनी कुमार से समकक्ष छात्र-छात्राओं की समस्या को रखा है।

छात्र संगठनों की यह है मांग

● सभी सभी महाविद्यालय विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं विषय अनुसार किताबें जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए

●यूजी एवं पीजी में सीट बढ़ाया जाए ताकि इजी में नामांकन से वंचित छात्र छात्राएं अपना नामांकन करा सकें

●छात्र छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जल्द से जल्द जारी की जाए।

मौके पर प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक रोहित दुबे ने बताया कि परीक्षा संबंधित सूचना जल्द से जल्द प्रकाशित कर सभी छात्र-छात्राओं को सुनिश्चित किया जाए कि PG सेमेस्टर 2 की अंतिम सेमेस्टर का अंक मिड सेम के आधार पर मिलेंगे। मौके पर रांची विभाग संयोजक अनिकेत सिंह ने कहा कि इस सभी छात्रों की समस्या को कुलपति महोदया को निदान करना ही होगा। अगर विश्वविद्यालय प्रशाशन समस्या का समाधान नही किया तो विद्यार्थी परिषद , रांची हज़ारों छात्र-छात्राओं के साथ विश्विद्यालय घेर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

राँची विश्वविद्यालय कुलपति कामिनी कुमार ने बताया कि सभी मांगे छात्रहित में जायज़ है एवं सारी समस्याओं का हल जल्द से जल्द निदान किया जाएगा। मौके पर प्रदेश सोसिल मीडिया संयोजक रोहित दुबे,विभाग संयोजक अनिकेत सिंह,जिला संयोजक प्रेम प्रतीक केशरी,महानगर सह मंत्री अंकित रंजन, मुन्ना यादव ,शशि कांत सुमन,रिपुंजय धर दुबे,रोहित शेखर, गुड्डू ,सौरभ,एवं सैकड़ों छात्र -छात्राओ एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

“मेरा मत मेरा अधिकार” के तहद मतदाता जागरूकता अभियान सह विद्यार्थी परिषद का गठनI

रांची: सेंट माइकल पब्लिक स्कूल, न्यू अशोक नगर, राँची में मेरा मत मेरा अधिकार कार्यक्रम के अंत में…
Read More

झारखंड पुलीस गांव गांव में डायन बिसाही के खिलाफ लगा रही पोस्टर

रांची : झारखंड में डायन-बिसाही बहुत बड़ी समस्या है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव आदिवासी बहुल इलाकों में देखने…
हाथ में संविधान और मन में अधिकार पाने का संकल्प लेने का दिन _ शिल्पी नेहा तिर्की
Read More

हाथ में संविधान और मन में अधिकार पाने का संकल्प लेने का दिन – शिल्पी नेहा तिर्की

“हाथ में संविधान, मन में अधिकार पाने का संकल्प लेने का दिन है” – शिल्पी नेहा तिर्की डॉ.…
Read More

कांग्रेस के दावत -ए- इफ्तार कार्यक्रम में शरीक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Ranchi : मिलन पैलेस, क्लब रोड, रांची में आयोजित दावत ए इफ्तार पार्टी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत…