रांची : रातू थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में गोली चली है। रातू थाना क्षेत्र में बाहर से आए अपराधी गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है और किस वजह से गोली चलाई गई है। इसका पता लगाया लगाया जा रहा है।हालांकि इस गोलीबारी की घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।