Live11 Media

हम हैं आम जनता की आवाज़

जिलेवार समाचार

अपराध

प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती की हत्या


रांची : तुपुदाना ओपी क्षेत्र में यूवक-यूवती का शव बरामद की गई है। दोनों की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची है और एफएसएल टीम भी पहुँचकर जांच में जुटी है। दोनों शव के ऊपर गंभीर चोट के निशान है। सम्भवतः टाँगी से मारकर हत्या की गई है। युवक की पहचान शांतिनगर में रहने वाले विवेक और युवती की पहचान पूजा के रूप में की गई है।

इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग की वजह से दोनों की हत्या कर दी गई है। युवती की शादी हो गई थी और उसका एक बच्चा भी है। हालांकि वह अपने पति से अलग रह रही थी। शुक्रवार को दोनों अपने घर से बाहर निकला था, हालांकि रात तक दोनों अपने-अपने घर नहीं पहुंचे थे।परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।इसी दौरान शनिवार की सुबह दोनों का शव बरामद किया गया।

Deepak Kumar

About Author

Live11 Media a news channel And his helping every one

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Lorem ipsum dolo consectetur the adipiscing Lobortis mattis neque adipiscing nisl.

LIVE11MEDIA@2026. All Rights Reserved.

hi_INHindi