रांची : झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ लगातार सफलता मिल रही है। आज नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला मरांडी को सरायकेला से गिरफ्तार किया है।
प्रशांत बोस माओवादियो का पोलित ब्यूरो सदस्य है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रशांत बोस से सुरक्षित ठिकाने पर पूछताछ कर रही है। प्रशांत बोस झारखंड-बिहार में माओवादियों का सुप्रीम कमांडर है। हालांकि अधिकारिक तौर पर गिरफ्तारी की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
