चेक क्लोन मामला में तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार

रांची : धुर्वा स्थित जेएन काॅलेज के चेक का क्लोन तैयार कर अवैध निकासी मामले में पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार की है। आरोपी ने चेक का क्लोन तैयार कर अवैध तरीके से 14.33 लाख रुपये की निकासी कर ली थी। इस मामले का मास्टर माइंड अभिमन्यु महतो उर्फ छोटू फरार है

धुर्वा स्थित जेएन कॉलेज का 14.33 लाख रुपये का चेक को क्लोन कर आरोपी ने केनरा बैंक से अवैध तरीके से निकासी कर ली थी। यह मामला बीते 26 मई, 2018 का है।चेक का क्लोन बनाकर 14 लाख रुपये से अधिक की निकासी का मामला पुलिस में आते ही जांच-पड़ताल शुरू हुई।

जांच-पड़ताल में जानकारी मिली की इस मामले का आरोपी संतोष रजक के खाते में 5,95,000 रुपये और दावले उरांव के खाते में 4,50,000 रुपये ट्रांसफर हुआ था। इस कार्य में मास्टर माइंड अभिमन्यु महतो उर्फ छोटू और राजेश ठाकुर ने अहम भूमिका निभायी थी। इन दोनों ने जेएन काॅलेज के चेक का क्लोन तैयार कर संतोष रजक व दावले उरांव के खाते में राशि ट्रांसफर कराया था।

इस मामले में धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि बीते तीन साल आरोपी फरार चल रहा था।सूचना मिली कि आरोपी राँची में है।उसके बाद राँची के टैगोर हिल्स निवासी दावले उरांव, लालपुर के करम टोली पोखर कोचा निवासी संतोष रजक और करमटोली स्थित पीढ़ी कोचा निवासी राजेश ठाकुर को गिरफ्तार किया है वहीं, इस मामले का मास्टर माइंड अभिमन्यु महतो उर्फ छोटू अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

पीएलएफआई के एरिया कमांडर सहित छः उग्रवादी गिरफ्तार

खूंटी : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के छह उग्रवादियों को खूंटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी…
Read More

लोहरदगा पुलिस और सीआरपीएफ संयुक्त रूप से चला रहे अभियान, इलाके में किया कैंप

लोहरदगा : सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के दुन्दरू चपाल में कल हुई पुलिस की भाकपा माओवादी प्रतिबंधित नक्सली संगठन…
Read More

हरियाणा पुलिस ने पंडरा थाना क्षेत्र से एक महिला को किया गिरफ्तार, कर रही पूछताछ

रांची : पंडरा थाना क्षेत्र से हरियाणा राज्य की पुलिस ने एक महिला मधु यादव को गिरफ्तार किया…