ग्रामीण एसपी ने किया खरसीदाग ओपी का निरीक्षण, जल्द बनेगा थाना का भवन

रांची : ग्रामीण एसपी नाैशाद आलम ने साेमवार काे खरसीदाग ओपीका निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित थाना प्रभारी काे विशेष दिशा-निर्देश दिया। ग्रामीण एसपी ने निरीक्षण के दाैरान टेंट में रह रहे पुलिस पदाधिकारियाें और कर्मियाें काे आश्वासन दिया है कि जल्द ही थाना का अपना भवन बनकर तैयार हाेगा। नए भवन में सभी सुविधाएं माैजूद रहेंगी।

थाना का भवन बनाए जाने की दिशा में लगातार कार्य चल रहा है। थाना भवन बनने में खर्च हाेने वाला पैसा विभाग की ओर से निर्गत किया जा चुका है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि फिलहाल खरसीदाग ओपी का भवन नहीं है। भवन बनाने के लिए जगह चिन्हित हाेने के बाद विभाग की ओर से फंड जारी हाे चुका है। ठेकेदार काे थाना भवन बनाने के लिए कांट्रैक्ट भी दिया जा चुका है। फिलहाल थाना का नींव रखने के लिए मिट्टी की खुदाइ शुरू कर दी गई है। जल्द ही थाना भवन बनकर तैयार हाे जाएगा।

0 Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like
Read More

छात्रावास भवन के निर्माण के लिए विधायक ने रखी आधारशिला

सिल्ली: सिल्ली स्टेडियम परिसर में शुक्रवार को सिल्ली आर्चरी सेंटर की तीरदाजों के लिए सिल्ली विधायक सुदेश कुमार…
Read More

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

रांची : कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट में…
Read More

सिल्ली की बर्षा ने नेशनल आर्चरी में कांस्य पदक जीता

सिल्ली: सिल्ली की तीरंदाज बर्षा खलखो ने एनटीपीसी सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर सिल्ली और…